Search

धनबाद: भाजपा ने हेमंत सरकार को कोसा, शवयात्रा निकाली

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  झारखंड में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार 8 मई को भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाली. धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड से एसएसएलएनटी महिला कॉलेज होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शव यात्रा में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रागिनी सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है. ऐसे वक्त में सरकार को तत्काल खुद बखुद गद्दी छोड़ देनी चाहिए. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भी कहा कि ऐसे वक्त में सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-will-end-the-agitation-only-after-security-is-guaranteed/">धनबाद

: सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे डॉक्‍टर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//