Search

 
 
 

धनबाद: हर्ल प्रबंधन से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की रोजगार और जल समस्या पर वार्ता

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) नगर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में शनिवार 2 जुलाई को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के समूह महाप्रबंधक कामेश्वर झा से मिला और सिंदरी में व्याप्त जल संकट एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के मुद्दे पर वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी तथा सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी शामिल थीं. हर्ल के समूह महाप्रबंधक ने बताया कि सिंदरी में जल संकट के स्थायी समाधान की व्यवस्था की जा रही है. बहुत जल्द सिंदरी वासियों को प्रत्येक दिन पानी मिलने लगेगा. स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबंधन ने बताया कि राज्य सरकार की जो भी गाइडलाइंस होगी उसका पालन किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव हारी, समीर बाउरी, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशांत महतो, महिला मोर्चा  नगर के अध्यक्ष अनीमा सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही