Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  सिंदरी में भाजपा ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर की विकास तीर्थ यात्रा

Sindri :  केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरा होने पर सिंदरी में हर्ल के मुख्य प्रवेश द्वार पर विकास तीर्थ यात्रा के तहत बैठक हुई. सिंदरी नगर भाजपा द्वारा आयोजित बैठ में मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य तारा देवी ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने महिलाओ के उत्थान के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की सराहना की. कहा कि महिलाएं सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी, तभी देश विकास करेगा. हर्ल उर्वरक प्रोजेक्ट की स्थापना को कृषि क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर बताया. बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष धनश्याम ग्रोवर, निताई रजवार, संतलाल प्रमाणिक,दीपक कुमार दीपू पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया. देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की और संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही