Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में हर्ल संयंत्र को लेकर भाजपा दो फाड़

Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल सिंदरी संयंत्र के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा सोमवार को दो गुटों में बंटी दिखी. एक पक्ष ने पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में हर्ल प्रबंधन का पुतला दहन किया, तो दूसरे पक्ष ने सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में बैठक कर पहले पक्ष को हर्ल प्रबंधन का विरोधी बताया. एक पक्ष ने जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह के नेतृत्व में हर्ल सिन्दरी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का पुतला दहन रोहड़ाबांध चौक पर किया. इसके पहले भाजपा मुख्य कार्यालय से हर्ल प्रबंधन हाय हाय जैसे नारों के साथ जुलूस निकालकर कार्यकर्ता रोहड़ाबांध चौक पहुंचे. विजय सिंह ने विरोध प्रकट करने का कारण बताते हुए कहा कि हर्ल सिंदरी प्रबंधन जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा है. इससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हैं. उन्होंने कहा कि एफसीआई से लिए गए किसी भी आवास में यह हेल्थ सेंटर खोला जा सकता था, लेकिन हर्ल प्रबंधन द्वारा जर्जर हालात में पड़े वाटर टावर में खोला. सिंदरी वासियों के साथ धोखा किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन बाहरी मजदूरों से काम कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नहीं काम करने का बयान देकर सिंदरी के लोगों को बदनाम कर रहा है। स्थानीय मजदूरों ने पहले भी एफसीआई के अंतर्गत यूरिया उत्पादन में लगभग 72 वर्ष काम किया था. दूसरे पक्ष ने नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में रोहड़ाबांध कार्यालय में बैठक कर 3 फरवरी को चित्रगुप्त मंदिर में डाटा प्रबंधन पर बल दिया. उन्होंने पहले पक्ष को स्वार्थी तत्व बताते हुए कहा कि हर्ल प्रोजेक्ट में यूरिया उत्पादन भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि है. कुछ स्वार्थी लोग स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर हर्ल प्रबंधन का विरोध कर रहे हैं. ये लोग कह रहे थे कि मोदी जी 2019 का चुनाव जीतने के लिए हर्ल प्रोजेक्ट का निर्माण करा रहे हैं. पुतला दहन में मनोज मिश्रा, अरविंद खत्री, जिला मिडिया प्रभारी राजेश चौधरी, राहुल वाजपेयी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरे पक्ष की बैठक में राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, इंद्रमोहन सिंह, धीरज सिंह, विजय नाहा, नकुल सिंह, सुशांत महतो, अंजनी श्रीवास्तव, गणेश सिंह, कुमार राजेश, सुनील शर्मा, रमेश साव, राजकुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही