Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा जातिवाद नहीं, विकास की राजनीति करती है- पीएन सिंह

Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर व बरवाअड्डा के कार्यकर्ताओं ने सांसद को सौंपा मिट्टी कलश

Nirsa : गोविंदपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं  ने शुक्रवार को दुर्गा मंदिर परिसर में में आयोजित समारोह में पवित्र मिट्टी का कलश धनबाद के सांसद पीएन सिंह को सौंपा. इसमें मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर पूर्वी, गोविंदपुर पश्चिमी व बरवाअड्डा मंडल की ओर से एकत्रित मिट्टी शामिल थी. सांसद ने कहा कि भाजपा जातिवाद की नहीं, विकासवाद और राष्ट्रवाद की राजनीति करती है. अंत्योदय हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया. वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां देश को कमजोर करने में लगी हुई हैं. सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी व भाज पा जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने भी विचार व्यक्त किया. स्वागत भाषण सुबोध सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सुजीत चौधरी ने किया. समारोह में नितिन भट्ट, रतिरंजन गिरि, मोहन कुंभकार, बलराम साव, संतलाल प्रामाणिक, कुमार महतो, राजेश चौधरी, अजय गिरि, सुमिता दास, अनूप साव आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-celebrated-the-removal-of-bbmku-vice-chancellor/">धनबाद

: बीबीएमकेयू के कुलपति को हटाए जाने पर शिक्षकों ने मनाया उत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही