Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बाबूलाल ने दिया जीत का मंत्र

 

बैठक में नहीं पहुंचे राज सिन्हा, ढुल्लू सहित कई दिग्गज

Dhanbad : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को धनबाद में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया. घनबाद के विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह बैठक से नदारद रहे. इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पार्टी के जिला कार्यालय में लोकसभा प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सांसद पीएन सिंह, मुख्य सचेतक और बोकारो विधायक बिरंची नारायण, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित ग्रामीण व महानगर के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को पार्टी का जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. धनबाद और चतरा सीट पर प्रत्याशी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे देश में पार्टी के 195 उम्मीदवारों की सूची ही जारी की गई है. केंद्रीय चुनाव समिति बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द जारी कर सकती है. मौके पर मौजूद धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उन्हें मंजूर होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-twenty-lakh-rupees-in-balaji-jewelery-shop/">धनबाद

: बालाजी आभूषण दुकान में बीस लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही