Search

धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

ज़िलाध्यक्ष ने बैठक में की समीक्षा, 27 अगस्त को टुंडी, 26 सितंबर को निरसा व सिंदरी में गरजेंगे बाबूलाल
Govindpur : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के तहत टुंडी में 27 अगस्त को आयोजित सभा की सफलता को लेकर धनबाद ग्रामीण जिला भाजपा की बैठक बुधवार 23 अगस्त को हुई. जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल के गोविंदपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में संकल्प यात्रा के छठे चरण के प्रमंडलीय संयोजक गणेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में आगामी 26 सितंबर को निरसा व सिंदरी विधानसभा में होने वाली संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए गणेश मिश्रा ने कहा कि संकल्प सभा ऐतिहासिक होगी. प्रथम चरण के संकल्प सभा मे जिस तरह से लोगों को समर्थन बाबूलाल मरांडी को मिल रहा है, वह अतुलनीय हैं. जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि संकल्प सभा को लेकर 20 लोगों की अलग-अलग जिला टोली का गठन किया है. उन्होंने कहा कि टुंडी की संकल्प सभा में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता व जनता की भीड़ होगी. ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर एक बजे करमदहा पुल पर बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया जाएगा. पूरे क्षेत्र को झंडा, पोस्टर व बैनरों से पाट दिया जाएगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, घनश्याम ग्रोवर, सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी, महामंत्री दिनेश सिंह, निताय रजवार, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, अमर मंडल, संजय महतो, दिनेश मंडल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती, ओमप्रकाश बजाज, विजय रवानी, सुरजीत चंद्रा, फूलचंद मंडल, तालेश्वर साव, राजकिशोर महतो व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-case-of-abusing-former-mla-arup-chatterjee-heated-up/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ गाली गलौज किए जाने का मामला गरमाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp