Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संगठन से लेकर सरकार तक में ओबीसी को महत्व दे रही भाजपा-राज सिन्हा

Jharia : धनबाद (Dhanbad) महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक 24 मार्च को झरिया के लोहाणा समाज भवन में हुई. जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनबाद के विधायक राज सिन्हा व ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और मध्य प्रदेश के प्रभारी देव नारायण प्रजापति विशेष तौर पर शरीक हुए. राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही ओबीसी को महत्व देती रही है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी से हैं. केंद्र सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है. शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में ओबीसी को आरक्षण का लाभ देकर युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक को प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य राजकुमार अग्रवाल, नितिन भट्ट, योगेंद्र यादव, अजय शर्मा, उमेश यादव, अरुण साव, जीतेंद्र कुमार, श्रवण राम, राजेश गुप्ता, रिंकू शर्मा, मानबोध स्वर्णकार, अमित मोदक, जीराखन सिंह, अनिल चौहान, अरुण गोस्वामी, संजू वर्मा, राजेश अग्रवाल, गोविंदा राउत उपेंद्र विश्वकर्मा आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chitarpur-won-the-trophy-after-defeating-pavapur-in-the-final/">धनबाद

: फाइनल में चितरपुर ने पावापुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही