Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा खुश, कांग्रेस ने चुप्पी साधी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने 2 जनवरी  को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार के निर्णय को सही ठहराया है. पांच जजों के बेंच ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. साथ ही कोर्ट ने कांग्रेस सहित विपक्ष की कई पार्टियों की सभी याचिकाएं खारिज कर दी. इसके बाद आक्रामक रुख में भाजपा जहां कांग्रेस से माफी मांगने को कह रही है तो   विपक्षी पार्टियां इस निर्णय को गलत बता रही हैं. धनबाद में भी भाजपा व अन्य पार्टी नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही.

साबित हुआ कि निर्णय देश हित में : चद्रशेखर सिंह

भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष चद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार का जो भी निर्णय होता है, वह देशहित व राष्ट्रहित के अनुकूल होता है. ऐसे ही देश के आर्थिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए पीएम ने नोटबंदी लागू की थी.

  जजमेंट की कॉपी देखे बिना कुछ नहीं कहेंगे : ब्रजेन्द्र 

[caption id="attachment_516084" align="aligncenter" width="248"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/brajendra-c-party-248x300.jpeg"

alt="" width="248" height="300" /> ब्रजेन्द्र सिंह, कांग्रेस अनुशासन कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष[/caption] कांग्रेस कमेटी के राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी यह जानकारी मीडिया के माध्यम से ही सामने आई है. इस मामले में जजमेंट की पूरी कॉपी को देखे बिना कुछ कहना सही नहीं होगा.

          कोर्ट भी भाजपा के साथ : डीएन सिंह

[caption id="attachment_516086" align="aligncenter" width="266"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/d-n-singh-266x300.jpeg"

alt="" width="266" height="300" /> डीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी[/caption] आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि अभी लोअर कोर्ट, सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के जजमेंट को देखकर लगता है कि वह बीजेपी की पक्षधर हो गई है. नोटबंदी के मामले में भी ऐसा ही हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही