Search

 
 
 

धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक

 
कार्यक्रम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य : पीएन सिंह
Nirsa : निरसा में 26 सितंबर को आयोजित बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर बुधवार 13 सितंबर को मुगमा डाक बगला में भाजपा ने अहम बैठक की. बैठक में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा व संकल्प यात्रा के छठे चरण के संयोजक गणेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि संकल्प यात्रा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं, मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य है. सभी कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें. बैठक में निरसा भाजपा अध्यक्ष बृहस्पति पासवान, सांसद प्रतिनिधि संजय महतो, एगारकुंड मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, उपाध्यक्ष जयशंकर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, पूर्व चेयरमैन डब्लू बाउरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बंपी चक्रवर्ती, जिला मंत्री दीपा दास, रति रंजन गिरि, मोर्चा मंत्री वंदना बाउरी, युवा मोर्चा मंत्री सजल दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-where-and-how-to-settle-the-displaced-people-it-is-the-responsibility-of-jharkhand-government-arup-chatterjee/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विस्थापितों को कहां और कैसे बसाए, यह झारखंड सरकार का दायित्व – अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही