Search

 
 
 

धनबाद : महाजनसंपर्क अभियान में तेजी लाने को लेकर भाजपा ने की बैठक

 
विधायक राज सिन्हा ने बूथ सशक्तीकरण पर दिया ख़ासा ज़ोर
Dhanbad : बैंक मोड़ में स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून के कार्यालय में गुरुवार 20 जुलाई को धनबाद विधानसभा की बैठक हुई. अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने की. बैठक में मौजूद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद विधानसभा में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत संपर्क से समर्थन और घर-घर जनसंपर्क अभियान चल रहा है. बाकी बचे हुए क्षेत्रों में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां बताने को कहा. बूथ सशक्तीकरण को लेकर भी विधायक ने ज़रूरी निर्देश दिये. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नीतिन भट्ट, मानस प्रसून, महेन्द्र शर्मा, सुरेश महतो, मिल्टन पार्थसारथी, सुशील सिंह,रूपेश सिन्हा, बबलूफरीदी, ललन मिश्रा, अमलेश सिंह, जयंत चौधरी, तमाल राय, रामप्ररीत भुईंया, राजेश गुप्ता, अनिल सिन्हा, प्रियंका रंजन, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, विकास मिश्रा, राजकुमार मंडल, आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह सहित धनबाद विधानसभा के जिला के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-resentment-towards-hemant-government-in-minority-society-shehzada-anwar/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : अल्पसंख्यक समाज में हेमंत सरकार के प्रति नाराजगी : शहजादा अनवर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही