Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चुनाव की तैयारी में भाजपा, बूथ समिति गठित करने का निर्देश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी के बैंकमोड़ मंडल कार्यालय में 12 मार्च को मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह सोनू की अध्यक्षता में शक्तिकेन्द्र अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक हुई. बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. मंडल अध्यक्ष ने अल्पकालीन विस्तारकों को अपने-अपने शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक के साथ समन्वय बनाकर 31 सदस्यीय बूथ समिति का गठन करने का निर्देश दिया. मौके पर अल्पकालीन विस्तारकों के बीच मतदाता सूची के साथ बूथ समिति के प्रारूप का वितरण किया गया. लोकसभा के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भी चर्चा की गई. बैठक में मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, वीरेंद्र हांसदा, प्रीतिपाल सिंह अजमानी, सनी कुमार, नीरज सिन्हा, शंकर तिवारी, मिथिलेश सिंह, अनिल प्रसाद, शकील राणा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-district-control-room-made-in-government-polytechnic-for-matriculation-inter-examination/">

धनबाद : मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में बना जिला नियंत्रण कक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही