Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा जनसहयोग से चलने वाली पार्टी- ज्ञानरंजन

Nirsa : भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान व 21 मई को धनबाद में होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारी जोरों पर चल रही है. इसी सिलसिले में जिला  भाजपा के पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठक 13 मई को गोविंदपुर के हरदेव राम स्मृति भवन में हुई. ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा भाजपा जनसहयोग से चलने वाली पार्टी है.समाज के सभी वर्गों के लोगों से मिलकर पार्टी आजीवन सहयोग निधि में सहयोग लेगी. इसके लिए जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व टीम बनाई गई है, जो 17 मई से 22 जून तक अभियान चलाएगी. महाजनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को संयोजक, महामंत्री नितई रजवार को सह संयोजक व् रामप्रसाद महतो, रतिरंजन गिरि, राजेश चौधरी और सुरजीत चंद्रा को सदस्य बनाया गया है. बैठक में जयप्रकाश सिंह, रमेश महतो, दिनेश सिंह, फिरोज दत्ता, रतिरंजन गिरि, विपिन दा, रामप्रसाद महतो, ओ महादेव कुम्भकार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बम्मपी चक्रवर्ती, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-two-members-of-interstate-bike-thief-gang-arrested-from-chirkunda/">

धनबाद : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चिरकुंडा से गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही