Search

धनबाद : गरीब, मजदूर, किसान विरोधी है भाजपा- राजाराम सिंह

Nirsa : बिहार के काराकाट से सांसद राजराम सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर व किसान विरोधी पार्टी है. यह सिर्फ पूंजीपतियों-उद्योगपतियों के हित में काम करती है. इससे जनता का भला नहीं होने वाला है. राजाराम सिंह सोमवार की शाम धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से भाकपा माले (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी अरूप जटर्जी के समर्थन में मुगमा मोड़ में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे. हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये दे रही है. अगर जनता दुबारा मौका देती है, मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी जाएगी. यह भाजपा के लोगों की आंखों में खटकने लगा है. भाजपा के लोगों ने इसके खिलाफ कोर्ट में पीआईएल दायर किया है. सरकार लोगों को प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है. किसानों का कर्ज माफ किया. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी निरसा की जनता के दिलों में बसे हैं. वह जनता के हक के लिए शुरू से ही संघर्ष करते रहे हैं. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेश साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो प्रत्येक जिले में एक इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज तथा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलेगी. लोगों को 450 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा. 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी. मौके पर भाकपा माले नेता उपेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह,  बादल बाउरी, रामजी यादव, रौशन मिश्रा, कांग्रेस के सन्नी सिंह, झामुमो के रामनाथ सोरेन, लखी देवी, आशा कुंभकार,  माले के आगम राम, लालू ओझा, तापस चटर्जी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ajsu-candidate-dr-lambodar-did-public-relations-in-4-panchayats-of-kasmar/">बोकारो

: आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर ने कसमार की 4 पंचायतों में किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp