Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जनता की गाढ़ी कमाई अपने प्रचार में खर्च कर रही भाजपा- संतोष सिंह

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद जिला कांग्रेस संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 2 जुलाई रविवार को निरसा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान काशीटांड़, चारकोनिया, मीना बजार, रतनपुर, बेलडागां आदि गांवों में बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया गया. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने तालडांगा पंचायत में पदयात्रा की, जिसमें सैकड़ो ग्रामीण भी शामिल हुए. संतोष सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई अपने प्रचार में बर्बाद कर रही है. ग्रामीण केंद्र की योजनाओं से वंचित हैं. भाजपा के बिचौलियों व भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए ही कांग्रेस गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच रही है. उन्होंने धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह से सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार हर सांसद को एक गांव गोद लेने को कहा था. पशुपतिनाथ सिंह ने जिस गांव को गोद लिया है उसमें क्या विकास हुआ. अब भाजपा के दागी जिले के समाजिक और प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित कर रहें हैं, जो हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द किसान सम्मेलन करेगी. समारोह को जिला उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव, निरसा विधान सभा प्रभारी वकील बाउरी, जियाउल हुसैन, मंजूर आलम, रेखा साव, कपिलदेव प्रसाद, सयामल भंडारी, दीपक बाउरी, मंगल बाउरी, मुजाहीद शेख सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-district-president-will-meet-rail-sp-on-the-problems-of-train-hawkers/">धनबाद

: ट्रेन हॉकरों की समस्याओं पर रेल एसपी से मिलेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही