Search

 
 
 

धनबाद : कानून का गला घाेंट रही भाजपा- पप्पू यादव

 
Barora (Dhanbad)  : सड़कों पर नमो नाम का जाप नहीं करने वाले और भाजपा के गलत कार्यों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोगों के पीछे गब्बर की तर्ज पर ईडी और सीबीआई को लगाया जा रहा है. यही कारण है कि आज झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है. उक्त बातें मंगलवार को बाघमारा पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कही. पप्पू यादव बाघमारा लेढीडुमर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुज सिंह के आवास पर औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा कानून व संविधान का गला घोटकर लोगों में राम व धर्म के नाम पर जहर घोल रही है. चुनाव नजदीक आते ही राम नाम लेकर चुनावी नैया पार करने की जुगत में जुटी है. लोगों को मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाकर बेरोजगारी व विकास के मुद्दों से भटका रही है. इंडिया गठबंधन पर यादव ने कहा कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नितीश कुमार सहित अन्य नेता को अपनी राग छोड़ कर सीट शेयरिंग में जीतने वाले कैंडिडेट को चुनाव लड़वाना चाहिए.

संवधान बचाने के लिए अहंकार को त्यागना होगा

पप्पू यादव ने कहा कि संविधान व देश बचाना है तो अपने अपने अहंकार का त्याग करना होगा. जनता को इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा होना होगा. मौके पर अनुज सिंह, मिथुन सिंह राजपूत, बाबू साहेब, रणधीर सिंह, प्रभाष सिंह, मिथुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा, जिला अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष सुजीत मंडल, जिला महासचिव कलाम अंसारी, संगठन सचिव राजकुमार, देवघर जिला अध्यक्ष सोनू भारती, दुमका जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-maurya-express-will-remain-canceled-till-15-january/">धनबाद

: अब 15 जनवरी तक रद्द रहेगी मौर्य एक्सप्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही