Search

 
 
 

धनबाद : गरीबों को अतिक्रमण का नोटिस भेजवाकर समाधान का पाठ पढ़ा रही भाजपा- अंबुज

 

सिंदरी के 8 ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष करेगा विस्थापित मोर्चा 

Sindri : अतिक्रमण सहित सिंदरी के 8 ज्वलंत मुद्दों पर महिला विस्थापित मोर्चा संघर्ष करेगा. मोर्चा के संरक्षक अंबुज मंडल ने कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा नेता एफसीआईएल प्रबंधन से गरीबों को अतिक्रमण का नोटिस भेजवाकर समाधान का पाठ पढ़ा रहे हैं. इसे जनता भी समझ रही है. मंडल 9 जुलाई को बिरसा समिति कार्यालय में प्रेसकॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि एफसीआईएल प्रबंधन से इन मुद्दों पर वार्ता हुई है, जिसमें सहानूभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन मिला है.  वार्ता में अनुपयोगी जमीन विस्थापितों को वापस लौटाने, आदिवासियों के देव स्थान जाहेरथान के लिए भूमि आवंटित करने, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को संरक्षित करने, आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा के लिए बिरसा समिति को भूमि आवंटित करने, कम दर में आवंटित भूमि पर व्यवसायीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई. फुटपाथ दुकानदारों से ली गई राशि के आधार पर दुकान आवंटित करने, रांगामाटी के सिदो-कान्हू परिसर आवंटन सहित एफसीआईएल भूमि पर अतिक्रमण के लिए सटीक वैकल्पिक व्यवस्था पर भी वार्ता हुई. उन्होंने कहा कि हमारा पहले बसाओ, तब हटाओ का नारा है. प्रेसकॉन्फ्रेंस में मोर्चा संयोजक आशा हेम्ब्रम, मासस नेता सुरेश प्रसाद, नुनूलाल टुडू, महालाल हांसदा आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही