Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी-झामुमो ने दी प्रतिक्रिया, जानिये किसने क्या कहा

भाजपा में ही महिलाओं का मिलता है उचित सम्मान: राज सिन्हा

Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की बहू सह झामुमो विधायक सीता सोरेन के झामुमो से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वागत किया है. राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं, आदिवासियों का सम्मान है. झामुमो की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. इस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर चुनाव में शामिल होना चाहिए. जब से यह सरकार बनी है, आदिवासी महिलाओं का सिर्फ शोषण हुआ है. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के पति स्व. दुर्गा सोरेन का झारखंड के आंदोलन में अहम भूमिका रही है. इसके बावजूद झामुमो ने उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया. अंततः सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुई है. जहां उन्हें उचित सम्मान मिलेगा. उनके आने से संथाल समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा झारखंड के आदिवासियों, महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर कई कार्य किये हैं. जिससे प्रभावित होकर सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुई, उनका स्वागत है.

भाजपा से ही झारखंड का होगा भला: सरोज सिंह

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन सरकार में रहकर भी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रही है. इसके बावजूद उन्हें लगा कि झारखंड का भला झामुमो में रहकर नहीं हो सकता है. भाजपा ही झारखंड का भला कर सकती है, इसलिए सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुई है. सरोज सिंह ने कहा कि सीता सोरेन को झामुमो में कभी उचित सम्मान नहीं मिला. भाजपा ने हमेशा महिलाओं आदिवासियों को उनका हक दिया है. सीता सोरेन को भाजपा में उचित सम्मान मिलेगा.

झामुमो छोड़कर जाने वालों का राजनीतिक पतन हो गया : मन्नु आलम

झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला सचिव मन्नु आलम ने सीता सोरेन के पार्टी छोड़कर जाने पर कहा कि झामुमो का इतिहास रहा है कि जिन्होंने भी पार्टी छोड़ा उनका राजनीतिक पतन हो गया . घर और पार्टी फोड़ना भाजपा का काम है. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया है. घरेलू महिला होने के बावजूद पार्टी ने उन्हें तीन बार विधायक बनाया है . कई समितियों की अध्यक्ष भी रही हैं. इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़कर गलती की है. सीता सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन को खत्म करने का काम किया है. मन्नु ने कहा कि सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. झामुमो एक विचार की पार्टी है, किसी व्यक्ति की नहीं है. किसी एक के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा भी नहीं कि है, इससे पहले पार्टी छोड़ना गलत कदम है. झारखंड में भाजपा के पास नेता नहीं है, इसलिए दूसरी पार्टियों को तोड़कर अपने में शामिल कर रही है. साथ ही उन्हीं बोरो नेताओं को टिकट भी दे रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-acb-arrested-ci-and-amin-who-demanded-bribe-in-the-name-of-offering-plot-in-register-2/">रांची:

पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही