Search

 
 
 

धनबाद: भाजपा किसान मोर्चा ने की झारखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) झारखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने के लिए सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी पूर्व जिप सदस्य तारा देवी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण द्वारा शुक्रवार 22 जुलाई को राज्यपाल के नाम 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त संदीप सिंह को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी, टुंडी के सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, शिक्षक नवल किशोर, निर्मल मिश्रा आदि शामिल थे.

  किसानों को प्रति एकड़ 25000 मुआवजा दिया जाए

किसानों को प्रति एकड़ 25000 रुपये मुआवजा दिया जाए, पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करने, वैकल्पिक फसल योजना बनाने, किसानों को कम पानी में उपजने वाली फसल का बीज उपलब्ध कराने, बिजली बिल माफ करने, किसानों को डीजल में 50% अनुदान देने, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को दो लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजन को पुनः लागू कराने की मांग की गई है.

 किसानों का साथ देना हमारा कर्तव्य : तारा देवी

तारा देवी ने बताया कि धनबाद ग्रामीण व सिंदरी विधानसभा कृषि बहुल क्षेत्र है. समय पर वर्षा न होने व सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. उनके हित में सरकार से आवश्यक मांग की गई है. किसानों ने जो बिचड़ा (आफर) बोया था वह भी सूख रहा है. किसान पूरे देश की रीढ़ हैं. उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका साथ देना हमारा कर्तव्य है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही