Search

 
 
 

धनबाद बीजेपी किसान मोर्चा का धरना 27 को

 
Dhanbad : राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा 27 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देगा. किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने मीडिया को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा ने 21 जुलाई को उपायुक्त संदीप सिंह के माध्यम से राज्यपाल को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा था. जिसमें राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, किसानों को प्रति एकड़ 25 हजार मुआवजा दिए जाने, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग शामिल थी. इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए धरना देने का निर्णय हुआ. यह भी पढ़ें : न्यूज">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-the-owner-of-news-11-india-was-also-accused-of-cheating-of-seven-lakhs-in-balliapur/">न्यूज

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी पर बलियापुर में भी सात लाख की ठगी का केस [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही