Search

 
 
 

धनबाद:  भाजपा ने चिरकुंडा में चलाया महा जनसंपर्क अभियान

 
Maithon : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल कार्यकाल पूरे होने पर 28 जून बुधवार को चिरकुंडा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व अभियान के जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह ने किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की दुकानों और घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस कॉल देकर 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना समर्थन दें. अभियान के जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह ने बताया गया कि देश ही नहीं, विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े बड़े काम किये हैं. गरीब कल्याण और महिलाओं के लिए विशेष योजना लाई गई है. लोगों को फ्री में गैस, मुफ्त राशन और शौचालय मिला है. कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों ने भी बताया कि वे 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं. अभियान में चिरकुंडा मंडल भाजपा अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही