Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा नेता ने खून टपकता कंटेनर को पकड़ा

Nirsa: निरसा (Nirsa)  भाजपा नेता रमेश पांडे ने गुरुवार 23 मार्च को लगभग 11. 30 बजे निरसा सिनेमा हॉल मोड़ के पास राजस्थान नंबर की एक कंटेनर RJ 02 GC- 3679 को संदेह के आधार पर पकड़ा. कंटेनर त्रिपाल से ढका हुआ है और वाहन के चारों ओर खून टपक रहा है. सूचना आग तरह फैली और देखते ही देखते लोगों की भीड़ कंटेनर को देखने के लिए उमड़ पड़ी. भाजपा नेता रमेश ने बताया कि वह धनबाद से अपने वाहन से निरसा की ओर आ रहे थे. ओवरटेक करने पर उस वाहन से खून टपकता नजर आया. संदेह होने पर निरसा सिनेमा हॉल मोड़ के समीप वाहन को पकड़ा और इसकी सूचना जिला व निरसा पुलिस को दी. एक घंटा बीतने के बाद भी निरसा पुलिस नहीं पहुंची. बिना जांच पड़ताल किए थानेदार कह रहे हैं कि वाहन में बकरी का चमड़ा लोड है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाहन में मवेशी का चमड़ा लदा है और निस्संदेह यह गो तस्करी का मामला है. पुलिस के संरक्षण में गो तस्करी हो रही है. जीटी रोड होकर छोटे एवं बड़े वाहनों से प्रतिदिन गायों को बंगाल भेजा जा रहा है.  सब कुछ जानते हुए भी पुलिस अनजान बनी हुई है. श्री पांडे ने कहा कि इसकी सूचना जिला के बड़े अधिकारियों को भी दो गयी है  अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ सड़क पर उतरा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही