Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भाजपा नेता ने जताया रोष

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीआरएम चौक स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा से असामाजिक तत्वों की छेड़छाड़ के बाद आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार 27 मई को भाजपा एस सी-एसटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश राम के नेतृत्व में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को गंगा जल से नहला कर माल्यार्पण किया गया. भाजपा नेता ने कहा कि शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में प्रतिमा की तोड़फोड़ दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. थाने से चंद कदमों की दूरी पर ऐसी हरकत से लगता है कि असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ  है.  जिला प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है. घटना के 48 घंटे बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है. रविवार को   रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया जाएगा. उसके बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बाध्य हो कर आत्मदाह करेंगे. हमारे भगवान के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों  करनी कतई माफ़ करने योग्य नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही