Search

 
 
 

धनबाद : गो रक्षा के नाम पर गो तस्करी करा रहे भाजपा नेता : लक्खी सोरेन

 

ऐसे लोगों के खिलाफ सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग

Dhanbad: ज़िले के जीटी रोड पर बुधवार 20 सितंबर की सुबह एक कंटेनर से बरामद गोवंशों से साफ हो गया है कि गोरक्षा के नाम पर राजनीति करने वाले लोग ही गो तस्करी में शामिल हैं. एक समुदाय विशेष को बदनाम कर समाज में नफरत फ़ैलाने का भी काम यही लोग करते हैं. उक्त बातें गुरुवार 21 सितंबर को गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता आयोजित कर झामुमो के जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कही. उन्होंने कहा कि कल की घटना से साफ हो चुका है कि गो तस्करी में भाजपा नेता भी शामिल हैं. भाजपा नेता रमेश पांडे तुरंत उक्त स्थल पर कैसे पहुंचे और उनके द्वारा जबरन उस कंटेनर को दूसरी जगह क्यों ले जाने का प्रयास किया गया, यह जांच का विषय है. भाजपा के किन किन नेताओ के पास तस्करी का पैसा पहुंचता है. झामुमो इस पूरे मामले की सीबीआई व ईडी से जांच करने की मांग करती है. जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार, गैर भाजपा शासित राज्य में जन कल्याणकारी कार्य को रोकने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करती है, जबकि इस तरह की घटना में कोई कार्रवाई नहीं करती है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार को बदनाम करने की मंशा से आए दिन छोटी मोटी बातों पर ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं. लेकिन इस घटना के बाद उनके मुंह में दही जम गया है. उनका चाल व चरित्र जनता के सामने आ चुका है. एसे लोगों पर त्वरित करवाई होनी चाहिए. मौके पर जिला प्रवक्ता समीर रवानी, ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, केंद्रीय सदस्य धरनीधर मंडल, कंसारी मंडल, हराधन रजवार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही