Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा नेत्री ने धूल, प्रदूषण व पेयजल आपूर्ति के खिलाफ खोला मोर्चा

Jharia: झरिया (Jharia) झरिया में प्रदूषण,पेयजल व सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर बुधवार 10 मई की शाम कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई. प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने शुभम संदेश अखबार मे छपी खबर दिखाते हुए कहा कि बीसीसीएल,  धनबाद नगर निगम व स्थानीय प्रतिनिधि ने झरिया के लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा है. 50 साल से अधिक समय से यहां के लोग भूमिगत आग के खतरे का सामना कर रहे हैं. धूल-गर्द और पेयजल की समस्या से भी जूझ रहे हैं. उन्हें देखने वाला भी कोई नहीं. बीसीसीएल प्रबंधन कोयला निकालने में मस्त है, जबकि निगम के अधिकारी सीमित संसाधन का रोना रो रहे हैं और जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं.

 इस वर्ष भी गर्मी में प्यासी रहेगी  झरिया की जनता

केंद्र सरकार द्वारा हर घर जल योजना का लाभ झरिया की जनता को नहीं मिल रहा है. पिछली सरकार में शुरू 310 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी. झरिया जलापूर्ति योजना का काम 2019 में शुरू हुआ, जिसे 2021 में पूरा होना था. झरिया के 36 हजार घरों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने का काम झमाड़ा ने टेंडर के बाद जीएमसी कंपनी को सौंपा. परंतु अब तक मात्र 40 प्रतिशत ही पाइप बिछाने का काम हुआ है. झरिया की जनता इस वर्ष भी गर्मी में प्यासी रहेगी.

उपायुक्त व नगर आयुक्त बाइक पर खुद लें जायजा

श्रीमती सिंह ने जिला प्रशासन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धनबाद उपायुक्त व नगर आयुक्त बाइक की सवारी करते हुए भगतडीह से कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल तक का जायजा लें तो उन्हें प्रदूषण से हो रही परेशानी व दुखों का अंदाजा लग जाएगा. कुछ दिन पहले स्वीपिंग मशीन के जरिए सड़क मार्ग को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने केकाम की शुरुआत भी हुई थी, लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी व दबंगों द्वारा काम रुकवा दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर धनबाद जिला प्रशासन नींद से नही जागता है तो भारतीय जनता पार्टी जल्द ही जोरदार आंदोलन करेगी. वर्तमान जनप्रतिनिधि गरीबों का नहीं, बल्कि खुद के विकास में लगी हुई हैं. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह झरिया विधानसभा प्रभारी उमेश यादव, मानस प्रसून, संजय कुमार झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, संतोष सिंह, संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अरुण साव,  राजा राम पासवान, संजय यादव, दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य, छोटू सिंह, रंजीत रवानी, पिंकू चौबे, दिलीप आडवाणी, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अरिंदम बनर्जी, संजय यादव, इंद्रजीत सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही