Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने छात्राओं को दिखाई फिल्म द केरला स्टोरी

 
Dhanbad : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने 15 मई को झरिया (Jharia) विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में छात्राओं को फिल्म द केरला स्टोरी दिखाई. भाजपा नेत्री के साथ बिग बाजार स्थित आईनॉक्स सिनेमा हॉल पहुंचीं छात्राओं में फिल्म देखने को लेकर काफी उत्साह था. इस दौरान उनके अभिभावक भी मौजूद थे. फिल्म समाप्त होने के बाद छात्राओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए. रागिनी सिंह ने कहा कि द केरला स्टोरी सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है. यह लोगों में अपने धर्म के प्रति जागरूक करने वाली फिल्म है. उन्होंने फिल्म देखने आई छत्राओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक भी किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप भारती, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, जोड़ापोखर मंडल महामंत्री विशाल श्रीवास्तव, जिला मंत्री पूनम देवी, सुषमा देवी, शुभम गुप्ता, सौरव शर्मा, कुणाल सिंह, चांद भारती समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-energy-fair-held-in-mahuda-16-people-applied-for-new-connection/">धनबाद

: महुदा में लगा ऊर्जा मेला, 16 लोगों ने दिया नया कनेक्शन का आवेदन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही