Search

 
 
 

धनबाद: भाजपा नेत्री रागिनी ने उपायुक्त की बताई झरिया की समस्याएं

 

पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा, उपायुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

Dhanbad : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार 25 जुलाई को झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त संदीप सिंह से मुलाकात की. उन्हे समस्याओं से अवगत कराते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में श्रीमती सिंह ने कहा है कि झरिया के लिए 312 करोड़ की पेयजलापूर्ति योजना में पुराने सभी मोटर पंप को बदलना था, लेकिन योजना के शुरू होने के 4 साल बाद भी यह काम शुरू ही नहीं हो सका है. झरिया राजकीय प्लस टू मध्य विद्यालय का संचालन 2016 में ही पुराने भवन में बंद कर दिया गया. अस्थायी तौर पर इसका संचालन दो अलग-अलग मध्य विद्यालय में किया जा रहा है. बनियाहीर में खाली पड़ा स्वास्थ्य विभाग का एक भवन है, यदि उसे विद्यालय के लिए आवंटित कर दिया जाए तो राजकीय मध्य विद्यालय के संचालन में आसानी होगी. स्थानीय बच्चों को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा. झरिया बस स्टैंड के समीप सार्वजनिक सुलभ शौचालय का उपयोग पिछले सप्ताह जमीन का तापमान अधिक होने के कारण बंद है. यह झरिया बाजार का एकमात्र शौचालय है. महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झरिया में पूर्व की भांति इंटरमीडिएट की कला, वाणिज्य एवं विज्ञान की पढ़ाई चालू कराने की मांग की. जामाडोबा आर एस पी 2 डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रारंभ हो गया है, लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है. उपायुक्त सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही. भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, अखिलेश सिंह, राज किशोर जैना, इंद्रजीत सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही