Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 26 अप्रैल बुधवार को नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से मिला. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के वरीय नेता मुकेश पांडेय ने किया. उन्होंने जिले में व्याप्त पानी और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा. कहा कि पाइप फटने के कारण दो दिनों तक जलापूर्ति व्यवस्था ठप रहेगी. इस वजह से जनता वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चापाकल पर निर्भर रहेगी. परंतु अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं. मुकेश ने बताया कि नगर आयुक्त के अनुसार एक हज़ार चापाकलों की मरम्मत कराने का टेंडर हो चुका है. 25 अप्रैल तक 210 चापाकलों की मरम्मत हो चुकी है. जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. स्ट्रीट लाइट ठीक कराने में भी निगम के अधिकारी लगे हुए हैं. प्रतिनिधिमंडल में कमलेश मिश्रा, राजीव ओझा, उत्तम महतो, विकास साव और बबलू फरीदी शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : भाजपा नेता ने चापाकलों की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Last Updated: Apr 26, 2023 12:00 AM (IST)