Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा नेता ने हर्ल हेल्थ सेंटर को बताया जनता के साथ धोखा

Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल हेल्थ सेंटर सिन्दरी की जनता के साथ धोखा है और इसका उद्घाटन जर्जर हालत में पड़े रोहड़ाबांध वाटर टावर में करना गलत है. उक्त बातें भाजपा सिंदरी नगर के पूर्व अध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह ने रोहड़ाबांध स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. कहा कि हेल्थ सेंटर का विरोध सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन ने भी किया है. पूर्व नगर अध्यक्ष ने बताया कि हर्ल प्रबंधन उत्पादन के शुभारंभ व हेल्थ सेंटर के उद्घाटन की जानकारी धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह को नहीं दे कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही है. साथ ही सीइआर फंड का बंदरबांट कर जनता के साथ धोखा हो रहा है. जर्जर पानी टंकी के निचले तले पर स्वास्थ्य केन्द्र बड़ी घटना का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा कि सिंदरी में बहुत सारे आवास व डिस्पेंसरी सुसज्जित होने की बाट जोह रहे हैं. लोगों की बार बार गुहार के बावजूद हर्ल प्रबंधन अपनी स्वार्थ सिद्धि मे लगा है. उन्होंने मंत्रालय व वरीय महाप्रबंधक से मांग की है कि सारे काले कारनामों की जांच हो. प्रेसवार्ता में भाजपा नेता शैलेश सिंह, युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी राजेश चौधरी, मनन सिंह, काजू झा, सूरज कुमार, देवेंद्र सिंह, संजीत कुमार, रविशंकर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही