Search

 
 
 

धनबाद भाजपा नेताओं में लगी बाबूलाल को बधाई देने वालों की होड़

 

कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा: सांसद

Dhanbad : धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भारतीय जनता पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है. सांसद ने कहा कि निश्चित ही बाबूलाल मरांडी की संगठन क्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा और कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी कुशल नेतृत्वकर्ता और संगठनकर्ता हैं. वह आज भी युवा की तरह संगठन कार्य में दिन-रात लगे रहते हैं. उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी को नया आयाम मिलेगा. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य में विकास के कई कार्य किये थे, जो उनके कुशल नेतृत्व का परिचायक है. हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि एक कुशल संगठन कर्ता के रूप में वह पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. भाजपा धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बाबूलाल को झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी. कहा कि उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व में संगठन और प्रभावी होकर झारखंड प्रदेश में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने लंबे राजनीतिक जीवन में जमीन से जुड़ी राजनीति की है. उनकी सांगठनिक क्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा. उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी नया आयाम छुएगी. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व में संगठन नित्य नई सफलता प्राप्त करेगा. शुभकामना और बधाई देने वालों में जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, मुकेश पांडेय, अखिलेश झा, रामदेव महतो, अभिमन्यु कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही