Search

धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

26 सितंबर को बलियापुर में गरजेंगे बाबूलाल, एक-एक कार्यकर्ता से जुटने का आह्वान
Sindri : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के समापन से एक दिन पहले शनिवार 16 सितंबर को भाजपा सिंदरी नगर कमेटी की बैठक रोहड़ाबांध कार्यालय में नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह सिंदरी प्रभारी घनश्याम ग्रोवर और जिला महामंत्री निताई रजवार शामिल थे. जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के माध्यम से हेमंत सरकार की नाकामियों से जनता को रू-ब-रू करवा रहे हैं. छठे चरण के दौरान बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा बलियापुर में 26 सितंबर को होगी. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. जिला महामंत्री निताई रजवार ने कहा कि हर बूथ से कार्यकर्ता को बलियापुर पहुंचाने के लिए सभी शक्ति केन्द्रों पर बैठक की जा रही है. नगर अध्यक्ष ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा उपस्थित होंगे. बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, ब्रिजेश सिंह, इंद्रमोहन सिंह, मनीष सिन्हा, नकुल सिंह, सुशांत महतो, बीरेंद्र हांसदा, सुनील शर्मा, रमेश साव, गणेश सिंह, शिवप्रकाश, शैलेंद्र सिंह, अणीमा सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-for-ganesh-mahotsav-in-full-swing-in-digwadih-grand-pandal-being-built/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डिगवाडीह में गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर, बन रहा भव्य पंडाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//