Search

 
 
 

धनबाद: महाजनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपाइयों ने की बैठक

 

पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धि का होगा प्रचार-प्रसार

Dhanbad : भाजपा कार्यालय में 8 जुलाई शनिवार को घर घर महाजनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए बैठक हुई. बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, सरोज सिंह, चन्द्रशेखर अग्रवाल, रमा सिन्हा, प्रियंका पॉल, संजीव अग्रवाल, रूपेश सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे. प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पिछले एक महीने से घर घर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के 9 साल की उपलब्धि ले लोगों को अवगत करा रहे हैं. अभियान के लिए शेष समय में संपर्क अभियान को तेजी से चलाने पर चर्चा के लिए बैठक की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही