Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा नेताओं ने आदिवासी बस्ती में चलाया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
लोगों से की 26 सितंबर को बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा में शामिल होने की अपील
Sindri : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत के शनिवार 23 सितंबर को सिंदरी के वन इमली बस्ती आदिवासी टोला में भाजपा नेताओं ने हर घर से मिट्टी इकट्ठा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि सिंदरी के मंदिरों सहित प्रत्येक घर से मिट्टी इकट्ठा कर प्रखंड और प्रदेश के माध्यम से दिल्ली की अमृत वाटिका तक पहुंचाया जाएगा. इससे दिल्ली जानेवाले स्थानीय लोगों को अपने घर की अनुभूति देश की राजधानी में भी होगी. भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति पर्व करमा के आगमन पर प्रकृति के गोद में आकर विशेष अनुभूति हो रही है. उन्होंने लोगों से 26 सितंबर को बलियापुर में आयोजित बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा में शामिल होने की अपील की. कार्यक्रम में अरविंद पाठक, घनश्याम ग्रोवर, दिनेश सिंह, विजय पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, रविश्वर मरांडी, बिरेन्द्र हांसदा, जगत हांसदा, सुबीर किस्कू, राहुल किस्कू, संजय हांसदा, सोनाराम हांसदा, इंद्रजीत हांसदा, नीलमणि हांसदा, शुकुरमणी हांसदा, रोबोनी किस्कू, पोरोबी हांसदा, शिवमुनि मंझियाइन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-appeal-to-all-jharkandis-to-come-on-one-platform-on-vinod-bihari-mahato-jayanti/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विनोद बिहारी महतो जयंती पर सभी झारखंडियों से एक मंच पर आने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही