Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सचिवालय घेराव को सफल बनाने भाजपाइयों ने बनाई मानव श्रृंखला

Maithon : राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों का विरोध व अपनी मांगों के समर्थन में भाजपा ने 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव की घोषणा की है. घेराव को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने 9 अप्रैल की सुबह चिरकुंडा शहीद चौक के समीप मानव श्रृंखला बनाई. लोगों से सचिवालय घेराव में शामिल होने के लिए रांची चलने की अपील की गई. अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अब तक जनता को सिर्फ छला है और लूट-खसोट में लगी हुई है. जनता त्राहिमाम कर रही है. सरकार पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी जनता को बुनियादी सुविधाओं देने देने पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद कर दिया है. इस मुकाम तक पहुंचाएंगे. मौके पर जिला मंत्री अनिल यादव, धीरज सिंह, बापी सेनगुप्ता, जगरनाथ सिंह, अभिषेक दास, सुनीता देवी, मून विलियम, नन्दलाल कुमार, पार्षद सुशील चंद्रवंशी, प्रदीप गोराई, रिंटू पाठक, इरफ़ान खान, मदन शर्मा, संतोष सिंह, लक्ष्मण जी, रीना बनर्जी, आज़ाद खान, पवन शर्मा, भोला पासवान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apply-for-registration-in-cuet-ug-by-11-pm-on-april-11/">धनबाद

: सीयूईटी यूजी में रजिस्ट्रेशन को 11 अप्रैल रात 11 बजे तक करें आवेदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही