Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा ने झारखंड को बनाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का अड्डा- माले

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सरकार गिराने के लिए राज्य के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के खिलाफ भाकापा माले ने 5 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-a-girl-who-ran-away-from-her-house-was-found-in-rajganj-lover-arrested/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. माले कार्यकर्ताओं ने जनादेश से गद्दारी करने वाले विधायक होश में आओ, झारखंड को खरीद-फरोख्त की राजनीति का अड्डा बनाना बंद करो, सरकार गिराने की साजिश नही चलेगी जैसे नारे बुलंद किए. नेताओं ने कहा कि सत्ता पाने के लालच में भाजपा जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का अड्डा बनाना चाहती है. बारिश नहीं होने से पूरा झारखंड सुखाड़ का दंश झेल रहा है. वहीं, दूसरी ओर  विधायकों पर नोटों की बारिश की रही है. जब से झारखंड बना है, यहां हॉर्स ट्रेडिंग का खेल चल रहा है. इससे राज्य की बदनामी हो रही है. राज्य सरकार में शामिल नेताओं पर ईडी का इस्तेमाल के साथ-साथ भाजपा अब विधायकों की खरीद-फरोख्त करने में जुट गई है. सरकार को अस्थिर करने की साजिश लम्बे समय से चल रही है. हाल के राष्ट्रपति चुनाव में भी भाजपा की करतूत सबके सामने आ चुकी है. सरकार इस खेल में शामिल लोगों पर करवाई करे. प्रदर्शन में भाकपा माले के धनबाद जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, सदस्य नकुलदेव सिंह, एपवा प्रभारी सरोज देवी, अजरानी निशानी, अजय प्रजापति, ज्ञानोदय गोर्की, वीर भगत, सोनी पासवान, सीताराम कुंभकार,शुकदेव हरि, जमुना शर्मा, राजकुमार राम, आसू महतो, अनिता देवी, राजेश कुमार, प्रतिमा देवी, अनीस कुमारी, प्रबोध कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-against-rising-inflation-unemployment-arrested/">धनबाद

: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, दी गिरफ्तारी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही