Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा ने 7 अगस्त रविवार को धनबाद के जिला परिषद मैदान से महात्मा गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली. नेतृत्व भाजपा महानगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ने किया. यात्रा में धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. सभी अपने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय,  बन्दे मातरम के नारों के साथ देश भक्ति गीतों पर झूमते हुए सिटी सेंटर चौक पहुंचे और वहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति की. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई. उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर महिलाओं ने साबित कर दिया कि देश की आन बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना व जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है. 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें. महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में तो शामिल नहीं थे, लेकिन आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में पीछे नही रहेंगे. महिलाएं भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल रहेंगी और अपने तिरंगे की शान को कभी झुकने नही देंगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-girl-accuses-gaushala-police-and-driver-of-vehicle-of-assault/">धनबाद:

गोशाला पुलिस व वाहन के ड्राइवर पर लड़की ने लगाया मारपीट का आरोप [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही