Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:पीएम के मन की बात की सफलता के लिए मैथन में भाजपा की बैठक

Maithan : मैथन (Maithan) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड की सफलता को लेकर 24 अप्रैल सोमवार को मैथन चैयरमैन गेस्ट हाउस में मंडल भाजपा की बैठक हुई. विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता ने कार्यकर्ताओं से मन की बात को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी से लग जाने को कहा. मैथन मंडल में कुल पन्द्रह स्थानों पर मन की बात को देखा और सुना जायेगा. जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि मन की बात इस बार ऐतिहासिक होगी. कम से कम तीन बूथों का समूह बनाकर एक ही स्थान पर सुनने देखने की व्यवस्था की जाए. इसके लिए पहले से वातावरण निर्माण के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी करें. बैठक के बाद मैथन मंडल के कार्यकर्ताओं ने निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता के जन्मदिन पर केक काटा एवं सभी को खिलाया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने की. बैठक में जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, सांसद प्रतिनिधि रवीन्द्र साहनी, दीनानाथ राय, सत्यम चौबे, अफजल खान, दीपक तिवारी, अमित तिवारी, सोईलेन लोहार, जसपाल सिंह, मंगल प्रेम बाउरी, मिथलेश कुमार, संजय चौधरी, अमीत पाण्डेय, सुमीत कुमार, पंकज सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही