Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा सदस्यों ने की शहीद व महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की सफाई

 

विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने शहर के शहीदों व महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया. इस कड़ी में जगजीवन नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, पुलिस लाइन स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद हीरा झा, हीरापुर स्थित स्वामी विवेकानंद, रबिन्द्रनाथ टैगोर, भगवान बिरसा मुंडा, बेकार बाँध स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद, लुबी सर्कुलर रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, नया बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रेलवे स्टेशन रोड स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया. अभियान में टुन्ना सिंह, शम्भू सिंह, पंकज सिन्हा, अमित सिंह, रिंकू सिन्हा, अमरजीत कुमार, सरोज शुक्ला, हुलास दास, प्रमोद अग्रवाल, बबलू फरीदी, मनोज मालाकार एवं दर्जनों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही