Search

 
 
 

धनबाद : विधायक राज सिन्हा के होली मिलन में खूब थिरके भाजपाई

 
Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया और होली की शुभकामानाएं दीं. भोजपुरी गानों की धुन पर खूब थिरके और जमकर मस्ती की. धनबाद लोकसभा सीट पर टिकट की घोषणा से ठीक पहले विधायक के होली मिलन समारोह में सभी भाजपाई एक रंग में रंगे नजर आए. बिहार, यूपी व दिल्ली से आए कलाकारों ने होली की गीतों पर समां बांध दिया. भोजपुरी गानों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया. समारोह में बक्सर से ब्रजेश सिंह, बनारस के मौर्या जी, इलाहाबाद की खुशबू शर्मा व दिल्ली की रानी सिंह ने अपने गानों से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. राज सिन्हा ने भी अपने स्वर में होली के गीत गाए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पीएन सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर बाउरी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crowd-of-fasting-people-gathered-in-mosques-on-the-second-friday-of-ramzan/">नबाद

: रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में जुटी रोजेदारों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही