Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के भाजपाइयों ने विधायक पत्नी को सौंपा अमृत कलश समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

अमृत वाटिका के लिए दिल्ली में भेजी जाएगी पवित्र मिट्टी

Sindri : भाजपा सिंदरी नगर कमेटी की ओर से क्षेत्र के मंदिरों व घरों से इकट्ठा की गई पवित्र मिट्टी से भरे अमृत कलश को गुरुवार को विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी को सौंपा गया. बलियापुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने अमृत कलश को सौंपा. उन्होंने बताया कि यह कलश जिला से प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगा और वहां से अमृत वाटिका के लिए दिल्ली भेजा जाएगा. मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, धर्मजीत सिंह, घनश्याम ग्रोवर, राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, रंजना शर्मा, संजय महतो, धीरज सिंह, गणपति बाउरी आदि मौजूद थे.

राजद ने डॉ. लोहिया को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

[caption id="attachment_782328" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/lohia-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि देते राजद कार्यकर्ता[/caption] Sindri : धनबाद जिला राजद की ओर से गुरुवार को सिंदरी में महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की 56वीं पुण्यतिथि मनाई गईँ. पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिला महासचिव शिवजी यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समाजवादी विचारधारा के नेता थे. उन्होंने हमेशा दबे, कुचले, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लड़ी. मौके पर सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पाल, राजकुमार, संजीत यादव, सुनील सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-injured-in-collision-between-two-bikes-in-barora/">धनबाद

: बरोरा में दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही