Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में पानी की समस्या के खिलाफ भाजपा सदस्यों ने दिया धरना

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  सिंदरी नगर में जल समस्या को लेकर सिंदरी नगर के भाजपाइयों ने नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में शनिवार 18 जून को रोहड़ाबांध स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप हर्ल प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया. शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. भाजपाइयों का कहना था कि वर्तमान हर्ल प्रबंधन की लापरवाही से सिंदरी वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. जब दामोदर नदी में जलस्तर कम हुआ था, उसी वक्त प्रबंधन ने उचित व्यवस्था की होती तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती. हर्ल प्रबंधन मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है. यदि एक सप्ताह में जलापूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो सिंदरी की जनता को साथ लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा. संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया. धरना को सम्बोधित करनेवालों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, जिला कार्यसमिति के सदस्य द्वय राकेश तिवारी एवं बृजेश सिंह, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरबिंद सिंह, नगर महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो शामिल थे. मौके पर सुमन चौधरी, गणपति बाउरी, विजय कुमार, सुशांत महतो, नकुल सिंह, रविकांत शर्मा, इंदरजीत सिंह, बिरेन्द्र प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, कुमार राजेश, जीत नारायण सिंह, ओमप्रकाश सिंह, साजु महतो, सुनील शर्मा, सूरज लामा, किशोर कुमार, श्रवण यादव, पप्पू, मोहित मिश्रा, सूरज उपाध्याय, नरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/not-a-single-bus-went-from-dhanbad-to-bihar-for-the-second-consecutive-day/">धनबाद

से लगातार दूसरे दिन नहीं गई एक भी बस बिहार [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही