Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा विधायक अग्निमित्र ने चिरकुंडा में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

 
Maithon : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. जोर-शोर से प्रचार अभियान चल रहा है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को चिरकुंडा में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और लोगों से निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. पाल ने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में कमल खिलेगा. भाजपाई हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेकेंगे. मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्याक्ष जयप्रकाश सिंह, अनिल यादव, प्रदीप अग्रवाल, काजल नाग, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, इरफान अहमद खान, रानी केराई, अनिल साव, सुनीता देवी, दारा बाउरी, प्रदीप बाउरी, अभिमन्यु कुमार, तुलसी विश्वकर्मा, सुलेखा प्रजापति, मून विलियम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धारा">https://lagatar.in/congress-wants-to-bring-back-the-era-of-terrorism-separatism-by-restoring-article-370-bjp/">धारा

370 को बहाल कर कांग्रेस आतंकवाद-अलगाववाद का दौर वापस लाना चाहती है : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही