Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा ने डुमरकुंडा बालूघाट के सीमांकन पर आपत्ति जताई, सीओ ने लगाई रोक

Maithan :  भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 16 मई मंगलवार को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और डुमरकुंडा बालुघाट का सीमांकन गलत तरीके से किये जाने पर आपत्ति दर्ज कराई. भाजपा नेता ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत कापासारा सुंदरनगर बालूघाट आता है, जो बराकर नदी के तट पर है. वर्षों से यह चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र का रहा है. वर्तमान समय में गलत तरीके से जियोलॉजिकल सर्वे में इस बालूघाट को डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत ग्रामीण क्षेत्र का बता कर आवंटित किया गया है. कहा कि प्रशासनिक अधिकारी और माफियाओं के गठजोड़ से गलत सीमांकन किया गया है, जिससे चिरकुंडा नगर परिषद को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा. चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने भी माना कि सीमांकन गलत हुआ है. सुन्दरनगर बालूघाट चिरकुंडा नगर परिषद के अंतर्गत है. नगर परिषद को इससे काफी नुकसान है. मामले की जानकारी सीओ को दी गयी है और जल्द कार्रवाई की जा रही है. डुमरकुंडा बालुघाट के सीमांकन को लेकर उठे विवाद के बाद एग्यारकुण्ड अंचलाधिकारी अमृता कुमारी ने बालू उठाव पर तत्काल रोक लगा दी है, कहा कि डुमरकुंडा बालुघाट का पुनः सीमांकन किया जाएगा. इस कारण शुरू होने के तुरंत बाद बालू उठाव बंद हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही