Search

 
 
 

धनबाद: भाजपा ने सेवा पखवारा के तहत झरिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा के तहत रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर आदि कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. झरिया के सब्जी मंडी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भी 18 सितम्बर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. भाजपा के झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि धनबाद महानगर ओबीसी मोर्चा की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन झरिया प्रखंड अंतर्गत लाइफ लाइन अस्पताल में किया गया. शिविर में झरिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ की जांच कराई.. उन्होंने कहा कि सेवा पखवारा का उद्देश्य देश के हर नागरिक तक लाभ पहुंचाना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही