Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा ने जयंती पर बाबा साहेब को अर्पित किये श्रद्धा सुमन

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. जिलाध्यक्ष ने कहा बाबा साहेब से हमें ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो प्रत्येक नागरिक को मूल अधिकार व कर्तव्य का बोध कराता है. उन्होंने अपना जीवन वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित किया. उनके आदर्श और विचार निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, महेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, प्रितपाल सिंह अजमानी, प्रभात सिन्हा, संतोषी आनंद, कृष्णा अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही