Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा ने दी पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement

पार्टी कार्यालय, सांसद-विधायक आवास के साथ जिले के दर्जनों स्थानों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Dhanbad : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद द्वारा बलियापुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय, सांसद आवास, विधायक के आवासीय कार्यालय के साथ ज़िले के लगभग सभी मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था. इसके अलावा सांसद आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह व विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया. रमेश राही, नितीन भट्ट, संजय झा, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, दिनेश प्रधान, मुकेश पांडेय, नरेंद्र त्रिवेदी, मदन तिवारी, रीता प्रसाद, भारती देवी, अखिलेश झा, राजा राम दत्ता, आल्हा पाल, श्रवण झा, बीरू हांसदा, कर्पूर रवानी, मनोज मालाकार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही