Search

 
 
 

धनबाद : समाज को बांटने में लगे हैं भाजपा के लोग- हेमंत सोरेन

 
Nirsa : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटने में लगे हैं. हिंदू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा कर लोगों को लड़ाने की साजिश रच रहे हैं. जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए. सीएम बुधवार को निरसा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी के समर्थन में कलियासोल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने लोगों से अरूप चटर्जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री झारखंड के आकाश में चील-कौवे की तरह उड़ रहे हैं. गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश, असम से आकर राज्य को लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उनके बहकावे में नहीं आना है. इस चुनाव में पूजीपतियों की जमात की लड़ाई आदिवासी व पिछड़ा समाज के साथ है. राज्य बनने के बाद बीस साल तक झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार चलाया. इसके बावजूद राज्य का विकास नहीं हो सका. आदिवासियों, पिछड़ों को सिर्फ ठगने का काम किया.हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से विपक्ष घबरा गया है और देश के अपने तमाम लुटेरों को झारखंड भेजा है. अपनी सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की. महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेज रहे हैं. बिजली बिल माफ किया और 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रहे हैं, किसानों के ऋण माफ कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई. सरकार ने 50 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं व 60 साल या इससे अधिक के बुजुर्गों को पेंशन सुविध दी. सभा को भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-the-video-participated-in-the-zipline-challenge-in-wayanad/">राहुल

गांधी ने वीडियो शेयर किया, वायनाड में जिपलाइन चुनौती में शामिल हुए….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही