Search

 
 
 

धनबाद : भाजपाइयों ने शहर में मनायी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

 
विधायक व जिलाध्यक्ष सहित जिला के पदाधिकारियों ने वाजयेपी को बताया युगपुरुष
Dhanbad : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि भाजपा के धनबाद जिला महानगर के जिला कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गई. जिला कार्यालय में भाजपा के धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मौके पर मौजूद धनबाद विधायक राज सिंन्हा ने कहा कि अटल जी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं. विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटलजी का जीवन राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहा. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत में नए राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. गरीबों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा पथ प्रशस्त करेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले प्रखर वक्ता व पुरोधा हैं. जिन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व का परिचय देते हुए विश्व को भारत की परमाणु क्षमता का अहसास कराया. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, उमेश यादव, मिल्टन पार्थ सारथी, मनोज मालाकर सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-badra-rains-in-koyalanchal-relief-from-humidity/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कोयलांचल में झूम के बरसे बदरा, उमस से मिली राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही