Search

 
 
 

धनबाद : भाजपाइयों ने घर-घर जाकर गिनाईं मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

 
Maithon : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 28 जून बुधवार को चिरकुंडा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह ने किया. कार्यकर्ताओं ने दुकानों व घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार के 9 साल में किए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही मिस कॉल देकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा. अभियान के जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े कार्य किये हैं.गरीब कल्याण और महिलाओं के लिए विशेष योजना शुरू की. लोगों को फ्री में गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन और शौचालय मिला है. अभियान को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है.  अभियान में चिरकुंडा मंडल भाजपा अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-bakrid-with-harmony-give-information-about-disturbances-immediately-inspector/">धनबाद

: बकरीद सौहार्द के साथ मनाएं, गड़बड़ी की तुरंत दें सूचना- इंस्पेक्टर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही