Search

 
 
 

धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

 
विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने पोद्दारडीह में की बैठक, जिलाध्यक्ष ने कहा-ऐतिहासिक होगी निरसा की संकल्प सभा
Nirsa : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के तहत निरसा में 26 अक्टूबर को आयोजित संकल्प सभा की सफलता को लेकर मंगलवार 19 सितंबर को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने पोद्दारडीह मैरिज हॉल में कार्यकताओं के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि प्रथम चरण से ही संकल्प सभा मे जिस तरह से लोगों का समर्थन बाबूलाल मरांडी को मिल रहा है, वह अतुलनीय हैं. जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि संकल्प सभा को लेकर 20 लोगों की अलग-अलग जिला टोली का गठन किया है. निरसा की संकल्प सभा में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शरीक होंगे. ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि 26 अक्टूबर की दोपहर संजय चौक, कालीमंडा व निरसा चौक पर बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया जाएगा. पूरे क्षेत्र को झंडा, पोस्टर व बैनरों से पाट दिया जाएगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय महतो, डब्लयू बाउरी, सुरजीत चंद्र, रानी केराई, दीपा दास, बृहस्पति पासवान, बापी सेनगुप्ता, रंजीत मोदी, अखिलेश तिवारी, काजल नाग, राजेश बाउरी समेत काफी संख्या में कार्यकता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-kudmi-community-took-out-a-bike-procession-before-the-rail-chakka-jam/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: रेल चक्का जाम से पहले कुड़मी समाज ने निकाला बाइक जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही